फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news,SIT

कन्नौज : शिक्षक की मौत की एसआईटी ने शुरू की जांच, दर्ज किए बयान

Wed, 27 Jul 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news,SIT
तिर्वा (कन्नौज)। पुलिस हिरासत में जालौन के शिक्षक की मौत की एसआईटी ने जांच शुरू की है। तिर्वा कोतवाली में घटनास्थल का एसआईटी ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों, शिक्षक के ससुरालियों और परिजनों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

जनपद जालौन के गिघौंसा गांव निवासी शिक्षक पर्वत सिंह उर्फ अनिल सिंह 20 मार्च 2020 को कस्बे के सुक्खापुर्वा गांव में पत्नी नीरज सिंह को लेने ससुराल आए थे। रात को पर्वत सिंह का पत्नी और ससुरालियों से विवाद हो गया था। शिकायत मिलने पर 112 डायल पुलिस शिक्षक पर्वत सिंह को कोतवाली ले आई थी। रात करीब दो बजे कोतवाली शौचालय में पर्वत सिंह का शव फंदे पर लटका मिला था। शिक्षक के पिता श्रीराम ने बहू नीरज समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला तूल पकड़ा तो सीबीसीआईडी निरीक्षक विमलकांत मिश्र ने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी त्रिभुवन कुमार वर्मा, हेड मोहर्रिर राधेश्याम, पहरेदार आरक्षी अरुण कुमार और मामले की विवेचना कर रहे विवेचक तत्कालीन सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। राहत पाने के लिए निरीक्षक त्रिभुवन कुमार और आरक्षी अरुण कुमार की याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार को एसआईटी गठित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इससे मंगलवार को एसआईटी पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली पहुंचे। सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद तत्कालीन कोतवाली प्रभारी त्रिभुवन कुमार वर्मा व हेड मुहर्रिर राधेश्याम के बयान दर्ज किए। एसआईटी ने पर्वत सिंह की पत्नी नीरज व साले को बुलाकर उनके भी बयान दर्ज किए। इसके अलावा एसआईटी ने कस्बे के कई लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed