फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news,bride

कन्नौज : अधिक मुआवजे का लालच देकर लेखपाल ने ली रिश्वत

Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news,bride
कन्नौज। जीटी रोड चौड़ीकरण की जद में आए मकान का अधिक मुआवजा दिलाने के काम पर लेखपाल पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप एक युवक ने लगाया है। युवक का आरोप है कि कम मुआवजा मिलने पर उसने रुपये वापस मांगे तो लेखपाल ने धमकाया। युवक ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए लेखपाल से हुई फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से कानपुर तक जीटी रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सदर कोतवाली के पंचमपुर मित्रसेनपुर निवासी संजू दोहरे का आबादी की जमीन पर बना मकान भी चौड़ीकरण की जद में आ गया। बुधवार को संजू दोहरे ने एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और डीएम राकेश कुमार मिश्र को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि लेखपाल ने उसे 23 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का लालच देकर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन पूर्व उसके खाते में आबादी की जमीन बने मकान की कीमत के अनुसार दो लाख मुआवजा मिला जो कि कम था। इस पर संजू ने लेखपाल से रुपये लौटाने के लिए कहा। लेखपाल ने धमकी देते हुए रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने अधिकारियों को रिकार्डिंग सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed