{"_id":"62e8190a01176a50b853c82c","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-badmash-kannauj-news-knp7107071144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई थानों के वांछित अपराधी को साथी समेत पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई थानों के वांछित अपराधी को साथी समेत पकड़ा
विज्ञापन
सौरिख। जनपद के कई थानों में गैंगस्टर व लूट के मामले में वांछित दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। युवकों के पास से तमंचा व चाकू बरामद हुआ है।
नादेमऊ रोड पर किसई जगदीशपुर गांव के पास एसआई सुभाष चंद्र व खुशीपाल सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध युवक बाइक से आए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राहुल यादव निवासी सर्फापुर थाना सौरिख व अंकित यादव निवासी मिर्जापुर बताया।
प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि छानबीन में जानकारी हुई कि राहुल सौरिख थाने में गैंगस्टर एक्ट, तालग्राम, इंदरगढ़, ठठिया थानों में लूट, मारपीट जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। (संवाद)