{"_id":"62b89b44106df541fd756ced","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp704448714","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सिपाही और उसकी पत्नी पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सिपाही और उसकी पत्नी पर किया पथराव
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सरायमीरा में जमीन पर कब्जे को लेकर महिला ने हरदोई में तैनात सिपाही और उसकी पत्नी पर पथराव कर दिया। सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
ठठिया निवासी मोहम्मद कमर हरदोई जनपद में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। दो साल पूर्व उन्होंने सरायमीरा में मिल कालोनी में प्लाट खरीदा था। इस पर प्लाट पर पड़ोसी महिला का कब्जा है। रविवार को मुख्य आरक्षी मोहम्मद कमर अपनी पत्नी कनीसा के साथ प्लाट पर पहुंचे थे।
सिपाही ने कब्जे का विरोध किया तो महिला ने पथराव कर दिया। इससे सिपाही और उसकी पत्नी ने भाग कर जान बचाई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।