फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

जमानत पर छूटे आरोपी ने वायरल किया किशोरी का वीडियो

Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर छूटे युवक ने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही सुमित उर्फ सुआ समेत चार लोगों के खिलाफ बीती तीन अप्रैल को छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 27 मई को सुमित जमानत पर जेल से छूट गया।
विज्ञापन

आरोप है इसके बाद आरोपी के परिजनों ने किशोरी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और सुलह करने का दबाव बनाया। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुमित ने एक युवक के साथ मिलकर किशोरी का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी का दावा है कि वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत लेकर वह थाने गई, तो सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को वह एसपी के पास शिकायत करने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed