{"_id":"621fb4065d4c9e54115c7b75","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp683483326","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी
विज्ञापन
इंदरगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर युवक से 11 लाख 20 हजार रुपये की ठगी हो गई। रुपये मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कासगंज-एटा रोड स्थित गोविंदपुर निवासी मनोज कुमार और कासगंज, विकास नगर निवासी ललित कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद चार जून 2018 को मनोज ने दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बैंक के खाते में डाल दिए। चार लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद पांच लाख बीस हजार फिर खाते में ट्रांसफार्मर करा लिए। अभी तक नौकरी दिलाने का आश्वासन देते रहे। नौकरी नहीं लगने पर उसने अपने रुपये मांगे, तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किसान के खेत पर कब्जा करने का आरोप
तालग्राम। खेत पर जबरदस्ती कब्जा करने का किसान ने तीन दबंगों पर आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के बिचपुर्वा गांव निवासी कश्मीर सिंह पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुश्तैनी खेत को बुधवार सुबह गांव के तीन लोगों ने दबंगई करते हुए ट्रैक्टर से जोत कर कब्जा कर लिया है। विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस का कहना है जांच की जा रही है। (संवाद)