फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,hanging,kannauj,kannauj news

हरियाणा से लौटे युवक ने फांसी लगा दी जान

Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime,hanging,kannauj,kannauj news
घटना की जानकारी लेते एसएसआई राधाकृष्ण पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम नगला बक्स के बाहर जामुन के पेड़ पर मंगलवार को युवक ने मफलर का फंदा बनाकर जान दे दी। वह हरियाणा से एक माह पहले गांव आया था। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए।
विज्ञापन

नगला बक्स गांव निवासी उदयभान उर्फ रानू (20) ने दोपहर लगभग एक बजे खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने शव को फंदे पर लटका देख परिवार को सूचना दी। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। जानकारी पर खड़िनी चौकी इंचार्ज रामकुमार सिंह, एसएसआई राधाकृष्ण पांडेय मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए। पिता वेदप्रकाश ने बताया कि उनके पास थोड़ी जमीन है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उदयभान उर्फ रानू चार भाई व चार बहन में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। हरियाणा में मजदूरी करता था। एक महीने पहले गांव आया था। बेटे को कुछ बीमारी थी। इसके चलते परेशान रहता था।
विज्ञापन

दूसरी ओर चौकी इंचार्ज रामकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed