{"_id":"62e428cafdebaa7bcf034270","slug":"crime-firing-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp710189417","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के नगरिया सुख गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सकरावा चौकी के नगरिया सुख गांव में सुनील और रामनरेश के बीच कई सालों से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। इससे मौके पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
फायरिंग की सूचना चौकी इंचार्ज रामकृपाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले गांव छोड़कर भाग निकले। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने सुनील की तहरीर पर सुदेश, अनिकेत, अमित और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।