{"_id":"62e6d62871862446fa4be773","slug":"crime-fir-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp710535835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : कोर्ट के आदेश पर नाना-नानी पर बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : कोर्ट के आदेश पर नाना-नानी पर बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नाना-नानी पर बच्चों का अपहरण कर फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली के गांव अमरौली निवासी छोटे लाल ने कोर्ट के आदेश पर मैनपुरी के हरिचंदपुर निवासी विष्णुदयाल, उसकी पत्नी मीरा देवी और पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 30 अक्तूबर 2021 को उसकी पुत्रवधू प्रीती खाना बनाते समय झुलस गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।
प्रीती के पिता और मां अज्ञात लोगों के साथ घर आए। यहां से उसकी नातिन अवनि (07)और कनिका (04) को साथ ले गए। संपर्क करने पर इन लोगों ने कहा कि पांच लाख रुपये दे जाओ आकर। इसके बाद ही बच्चों को वे लोग देंगे। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।