फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cried every eye in final farewell

अंतिम विदाई में हर आंख रोई

Tue, 26 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 26 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cried every eye in final farewell

बंगलुरु में कमांडो की ट्रेनिंग करते समय थल सेना के

विज्ञापन
सिखलाई रेजीमेंट का सैनिक घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका पार्थिव शरीर सोमवार की शाम उसके पैतृक गांव हंसापुर्वा में लाया गया। शहीद के शव को देख हर आंख रो पड़ी।

इस मौके पर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, एसडीएम उदयवीर सिंह, सीओ सुरेंद्र पाल सिंह, तिर्वा कोतवाल बीएल यादव, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि इंजीनियर अनिल पाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। देर शाम पूरे सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के हंसापुर्वा गांव निवासी उपेंद्र सिंह यादव (23) पुत्र रणवीर सिंह यादव का चयन पिछले वर्ष भारतीय थल सेना के सिखलाई रेजीमेंट में हुआ था। पिछले दिनों उसे कमांडो की ट्रेनिंग के लिए बंगलुरु में प्रशिक्षण को भेजा गया था। सैनिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान वह घायल हो गया।

उपचार के लिए बंगलुरु में ही सैनिक अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसका पार्थिव शरीर लेकर बंगलुरु से नायक सूबेदार प्रेमनारायन फतेहगढ़ पहुंचे। यहां से सिखलाई रेजीमेंट के 11 सैनिकों का काफिला सूबेदार हरबीर सिंह के नेतृत्व में हंसापुर गांव पहुंचा।

शहीद का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हजारों लोगों की भीड़ भी शहीद को श्रद्धांजलि देने गांव पहुंच गई। राज्यमंत्री ने शहीद के शव पर पुष्प गुच्छ अर्पित किए। पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी गई। बाद में गांव में ही दाह संस्कार किया गया। राज्यमंत्री ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed