{"_id":"6893a2de61df4549e702e564","slug":"cow-smuggler-injured-by-police-bullet-in-encounter-partner-absconded-kannauj-news-c-214-1-knj1007-135444-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से गो तस्कर घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से गो तस्कर घायल, साथी फरार
विज्ञापन
घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।
खड़िनी (कन्नौज)। सौरिख पुलिस और एसओजी की टीम की बुधवार को गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। देर शाम एसपी ने अस्पताल पहुंच कर आरोपी से पूछताछ की।
खड़िनी चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह ने तीन अगस्त को गश्त के दौरान कंसुआ पुल के पास गोकशी की सूचना पर छापा मारकर मौके से बाइक, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद की थी। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बाइक स्वामी के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ गोवंश निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी क्रम में दोपहर में गोकशी के आरोपियों के राजपुर गांव के पास खेतों में मौजूद होने की सूचना सौरिख पुलिस व एसओजी टीम को मिली। तब मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। गो तस्करी के आरोपियों को घेरने की जानकारी पर सीओ सुरेश मलिक, सौरिख थानाध्यक्ष दिनेश कुमार बिंद भी पहुंच गए। पुलिस काे देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सीओ ने छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी, तालग्राम थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया को भी पुलिस बल के साथ मौके पर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने भी फायरिंग शुरू की। फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया।
एसपी विनोद कुमार ने आरोपी युवक से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम रहमत अली (33) बताया है, जबकि भागे हुए साथी का नाम रंजीत बताया। घायल के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएा। गिरफ्तार रहमत पर एक छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है।