फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Councilors put lock in Tirva Nagar Panchayat

Kannauj News: सभासदों ने तिर्वा नगर पंचायत में लगाया ताला

Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Councilors put lock in Tirva Nagar Panchayat
तिर्वा। बारिश के दौरान साफ-सफाई की अनदेखी और गंदगी से परेशान सभासदों ने हंगामा काटा। नगर पंचायत के ईओ और कर्मचारियों की कार्यशैली से खफा होकर सभासदों ने नग पंचायत कर्मचारियों कार्यालय में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


नगर में हो मरम्मत कार्य से लेकर अन्य कार्यों में नगर पंचायत कर्मचारियों की मनमानी करने से परेशान सभासदों ने एक साथ होकर हंगामा किया। सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड में होने वाले हैंडपंपों की मरम्मत, साफ-सफाई की व्यवस्था समेत अन्य काम को लेकर अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर ईओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि को कई बार जानकारी दी जा चुकी की है। शिकायत करने के बाद भी कर्मचारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। इस बात से नाराज होकर बुधवार को सभासदों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में काम रहे कर्मचारियों को बाहर कर निकाल कर तालाबंदी कर दी। इस मौके पर सतेंद्र कुशवाहा, राजा अवस्थी, अवनीश कुमार, प्रदीप कुमार, विजय समेत अन्य सभासद के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब चार घंटे के बाद ईओ से समस्या के निस्तारण के आश्वासन बाद सभासदों ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। ईओ उमेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से बात की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली गुप्ता के हवाले से उनके प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने बताया कि सभासदों से बातकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed