फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Could not record Caryktri

रिकार्ड नहीं दिखा सकीं कार्यकत्री

Wed, 02 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 02 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Could not record Caryktri

तालग्राम विकास खंड के लोहिया गांव समगुरा बहादुरपुर

विज्ञापन
में विकास कार्यों का निरीक्षण करने जिलाधिकारी पहुंचे। इस दौरान शौचालय के गड्ढे छोटे मिले। इन्हें तोड़कर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिकार्ड नहीं दिखा पाईं। इस पर जांच कर उसे हटाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग के एक्सईएन और डीएचओ के मौके पर न मिलने पर नाराजगी जताई। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे डीएम का काफिला पहुंचा। इस दौरान डीएम को पीडी ने बताया कि एक करोड़ 26 लाख 70 हजार रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

20 लाख रुपये की लागत से सात सड़कें 784 मीटर सीसी रोड बनवाई गई हैं। 145 शौचालय के लक्ष्य में से 79 तैयार हैं, जबकि 66 अवशेष हैं। 13 लोहिया आवास और 12 इंदिरा आवास की प्रथम किस्त खाते में भेजी गई है। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री मायादेवी व किरन से अति कुपोषित बच्चों की संख्या पूछी तो वे सही जवाब व संख्या नहीं बता पाईं।

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने कहा कि कई बार रिकार्ड लाने को कहा गया पर नहीं दिखाए। सुपरवाइजर की भूमिका भी उन्होंने संदिग्ध बताई। इस दौरान एसडीएम छिबरामऊ महेश प्रसाद दीक्षित, बीईओ नीलम वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, एडीओ पंचायत संतोष दुबे, एडीओ आईएसबी सेवाराम, राकेश, करन सिंह और जसराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed