फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Corridor of Ram temple will be built on the lines of Kashi Vishwanath

Kannauj News: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा राममंदिर का कॉरिडोर

Thu, 26 Dec 2024 05:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Corridor of Ram temple will be built on the lines of Kashi Vishwanath
गुरसहायगंज। काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर की तर्ज पर राममंदिर का कॉरिडोर बनाया जाएगा। मंदिर से निकल रही 125 साल पुरानी ईंटों को सुरक्षित रखने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन



कस्बे स्थित पनगवां ट्रस्ट में पहुंचे डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एडीएम आशीष कुमार सिंह ने मंदिर परिसर में चल रहे सुंदरीकरण का जायजा लिया। पुराने निर्माण को ध्वस्त करने के बाद निकली ईंट पर लिखे रामचंद्र, श्री राम जैसी ईंटों को उन्होंने संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इंजीनियर चेतन शर्मा को निर्देश दिए कि मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए मुख्य द्वार की ऊंचाई और चौड़ाई सुविधाजनक हो।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा अर्चना करने और मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजन के लिए बनाए जाने वाले परिसर में अच्छी व्यवस्था हो। भक्तों के लिए पीने के पानी और जूता रखने के स्थान को भी बनवाएं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थल को इस तरह से बनाया जाए कि पुरानी धरोहर और ऐतिहासिक लगने लगे। इंजीनियर चेतन शर्मा ने बताया कि मंदिर का परिसर काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरीडोर अनुरूप बनाया जाएगा। इसमें राजस्थान से मंगाए जा रहे पत्थर लगाए जाएंगे। पूरे परिसर में आकर्षक लाइटिंग होंगी। मंदिर के महंत राकेश द्विवेदी ने रामनवमी तक काम पूरा हो जाए। तब डीएम ने इंजीनियर को तीन महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed