फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona virus

कोरोना से किसान की मौत, एक मिला संक्रमित

Sun, 10 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
corona virus
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। कोरोना की चपेट में आकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। वहीं जांच में एक अन्य व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। संक्रमित को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में 3484 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 3399 लोग ठीक हो चुके है। जबकि 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उमर्दा क्षेत्र के बघेलेपुर्वा निवासी 80 वर्षीय किसान रामदत्त यादव कोरोना संक्रमित थे। कानपुर के हैलट अस्पताल में उनका बीते एक सप्ताह से उपचार चल रहा था। रविवार देर रात इलाज के दौरान रामदत्त यादव की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। लोगाें की लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सभी लोग कोविड गाइनलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed