{"_id":"5ff9ecf08ebc3e31c4711f03","slug":"corona-vaccine-kannauj-news-knp604987476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में कोल्ड चेन तक पहुंचा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में कोल्ड चेन तक पहुंचा वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कोरोना वैक्सीन जिला मुख्यालय से ब्लाक प्वाइंट पर पहुंचाने का शनिवार को ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया गया। वाहन को ब्लाक स्तर की कोल्ड चेन तक कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया।
शनिवार को जिले के आठ ब्लाकों की कोल्ड चेन में वाहनों से कोरोना वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा में पहुंचाने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय से आठ वाहनों को संबंधित ब्लाक की कोल्ड चेन के लिए रवाना किया किया। जिला मुख्यालय की कोल्ड चेन से निकले वाहनों के साथ पुलिसकर्मी भी थे। चालक ने वैक्सीन लोड करने के बाद वाहन को पूरी तरह से लॉक किया। इसके बाद पुलिस ने लॉक चेक किया।
चालक वाहन लेकर ब्लाक सीएचसी की कोल्ड चेन के लिए निकला। वैक्सीन के आइस बाक्स को सुरक्षा के बीच उतार कर कोल्ड चेन में रखवाया गया। इसके बाद वाहन रवाना हो गया। वैक्सीन वाहनों के ड्राई रन में अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों व वाहन चालक को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया कि कोल्ड चेन तक वैक्सीन ले जाते समय वाहन रास्ते में खराब हो सकता है। इस दशा में मुख्यालय पर जानकारी देने के अलावा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहे।