फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

टीबी और पोलियो की तरह कोरोना से भी जीतेगा देश: अर्चना पांडेय

Sun, 27 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
छिबरामऊ। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए नवजात से 8 वर्ष तक के बच्चों में वितरण के लिए आशा, आंगनबाड़ी व प्रधानों को किटें दी गईं। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि हमारे देश ने कई आपदाओं का सामना किया है। टीबी और पोलियो की तरह कोरोना पर भी देश जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन

रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कोरोना किट वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। मां जिस तरह से अपने परिवार और बच्चों के लिए चिंतित रहती है। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चिंतित हैं। उन्होंने आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि ग्राम प्रधान के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। पूर्व राज्यमंत्री ने 12 आशा, 12 आंगनबाड़ी व 12 प्रधानों को कोरोना किटें प्रदान कीं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा, डा. अजय पाल, फार्मासिस्ट योगेंद्र यादव, वार्ड ब्वाय बलराम, वेदप्रकाश व रामप्रताप व अनुपम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रधानों को बताया राजा, पढ़ाया पाठ
कोरोना किट वितरण कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री ने प्रधानों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जीत के बाद एक दल या एक व्यक्ति के होकर न रहें। जीत के बाद राजा सभी का होता है, इसलिए चुनावी मतभेद भुलाकर गांव के विकास के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed