फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

कल से घर-घर होगी कोरोना जांच

Sat, 04 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। कोरोना के लक्षण और अन्य बीमारियों की जानकारी के लिए एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी। 5 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में खांसी, जुकाम, बुखार के साथ घर के सदस्यों में अन्य बीमारियां होने का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को विनोद दीक्षित सीएचसी में एएनएम को इसका प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

चिकित्सालय के अधीक्षक डा. गीतम सिंह ने बताया कि सर्वे टीम में शामिल सदस्यों को प्रोफार्मा दिया जाएगा। इसमें घर के प्रत्येक सदस्य की संख्या अंकित की जाएगी। प्रोफार्मा में कालम के अनुसार परिवार के लोगों से प्रश्न पूछ कर जवाब भरना होगा। अगर घर का कोई सदस्य पूर्व से बीमार चल रहा है तो उसका जिक्र किया जाएगा।
विज्ञापन

शुुगर, खांसी, जुकाम, बुखार या अन्य कोई बीमारी है होने पर उसे कॉलम में भरा जाएगा। सर्वे के दौरान खांसी, जुकाम और बुखार मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डा गीतम ने बताया कि सर्वे करने वाली सभी टीमों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीनें भी दी जाएंगी। टीमें परिवार के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग करेंगे। जिस व्यक्ति का तापमान अधिक होगा, उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। डॉ गीतम ने कहा कि कोरोना के प्रति जागरूकता और सजगता बहुत जरूरी है। लापरवाही से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। सर्वे टीम लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करेंगी। डॉ गीतम ने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं को थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग का दिया गया प्रशिक्षण
तालग्राम/तिर्वा। तालग्राम ब्लॉक की 191 आशा कार्यकर्ताओं को ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी रामसिंह निर्मल ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर एमओआईसी डा उमेश चंद्र वर्मा, बीपीएम महेंद्रसिंह, एबीपीएम शमशाद और एआरओ सर्वेश कुमार मौजूद रहे। तिर्वा सीएचसी में अधीक्षक डा.अवधेश कुमार ने एएनएम को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed