{"_id":"5a550caa4f1c1bbf2d8b5a27","slug":"cooperative-election-20-nominations-voting-on-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता चुनाव: 20 को नामांकन, 29 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता चुनाव: 20 को नामांकन, 29 को मतदान
kannauj
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सहकारी समितियों में होने वाले चुनाव की सरगर्मियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। 15 जनवरी को अनन्तिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 20 को नामांकन और 29 को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। पहली बार अस्तित्व में आए चुनाव आयोग सहकारिता ने हर समिति पर एक निर्वाचन व एक सहायक निर्वाचन अधिकारी को तैनात किया है। इन्हीं देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
अनन्तिम मतदाता सूची 15 जनवरी की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समिति कार्यालय पर जारी होगी। मतदाता यहीं पर 17 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसे एक प्रार्थना पत्र लिखकर देना होगा। 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 19 जनवरी को दोपहर एक बजे से चार बजे के मध्य अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। ये सभी कार्य समिति कार्यालय पर होंगे। नामांकन प्रक्रिया विकास खंड कार्यालय में संपन्न होगी। इसके लिए 20 जनवरी का दिन निर्धारित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
23 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक समिति कार्यालय में मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। सभी चुनाव अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के आदेश
विज्ञापन
106 अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
कन्नौज। सहकारी समितियों के चुनाव के लिए 53 निर्वाचन और 53 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से परिणामों की घोषणा तक की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधो पर डाली गई है। जिला सहायक प्रबंधन राम संजीवन वर्मा को जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) रवींद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी।