{"_id":"67cf3a0535d9cb294209ed0a","slug":"contractor-accused-of-raping-a-teenage-labourer-report-filed-kannauj-news-c-12-1-knp1035-1032372-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ठेकेदार पर मजदूर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ठेकेदार पर मजदूर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कन्नौज। फर्रुखाबाद के ठेकेदार ने मजदूर की नाबालिग बेटी को कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली में तहरीर देने पर मां बेटी का कार से अपहरण कर समझौता लिखवा लिया। ठेकेदार ने फिर से शिकायत करने पर धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार व उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म व उपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर परिवार की 17 वर्षीय पुत्री पाल चौराहे के पास बन रहे स्कूल में मजदूरी कर रही थी। फर्रुखाबाद गांव भाऊपुर निवासी ठेकेदार श्याम अपनी देखरेख में स्कूल बनवा रहा है। आरोप है कि 27 फरवरी को किशोरी स्कूल में अकेली काम कर रही थी। लगभग 12 बजे तिर्वा कोतवाली के तिर्वा खास मोहल्ला निवासी सहयोगी शिवेंद्र से ठेकेदार ने किशोरी को कमरे में बुलाने के लिए कहा। सहयोगी किशोरी को बुलाकर ठेकेदार के कमरे में ले आया। ठेकेदार ने कमरा बंद करके किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी की मां पहुंची तो उसे किशोरी ने आपबीती बताई। महिला ने ठेकेदार से घटना का विरोध किया। ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि मां-बेटी कोतवाली से लौट रही थीं, तभी ठेकेदार ने कार से दोनों को अगवा कर लिया। धमकी देकर दोनों से समझौता लिखवाकर कोतवाली में दिलवा दिया। पांच मार्च को अन्नपूर्णा मंदिर के ठेकेदार ने महिला को रोक कर फिर से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
शासन से लेकर प्रशासन महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश देता है। उसके बाद भी दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में पुलिस समझौता करवाने की कवायद से बाज नहीं आ रही है। सूत्रों की माने तो ठेकेदार ने पुलिस की सह पर ही समझौता किया था।