फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Container touched by hypertension line, caught fire

हाईटेंशन लाइन से छुआ कंटेनर, आग लगी

Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Container touched by hypertension line, caught fire
कंटेनर में लगी आग बुझाती दमकल टीम। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। ठठिया क्षेत्र के औसेर गांव के पास सामने से आ रही कार को साइड देते समय कंटेनर हाईटेंशन लाइन से रगड़ गया। इससे कंटेनर में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान पॉवर स्टेशन में आटोमेटिक ब्रेक डाउन हो गया। इससे चालक बच गया।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के औसेर गांव निवासी राहुल कुमार कानपुर के ट्रांसपोर्टर अनिल मखीजा का कंटेनर चलाते हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार से बाइकें लादकर कानपुर उतारने गए थे। शनिवार को अपने गांव खाली कंटेनर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास सामने से आ रही कार को साइड देने के प्रयास में कंटेनर कच्चे में उतार दिया। ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से कंटेनर की छत छू गई। इससे कंटेनर में आग लग गई। आपस में बिजली के तार लड़ने से ब्रेक डाउन हो गया। इससे चालक बच गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा अग्निशमन टीम के साथ पहुंच गए। अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed