फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Container collided with roadways bus, 20 passengers injured

Kannauj News: कंटेनर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 20 सवारियां घायल

Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Container collided with roadways bus, 20 passengers injured
छिबरामऊ। कानपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस में सिकंदरपुर ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे कंटेनर ने कट मार दिया। हादसे में बस में सवार 20 सवारियां घायल हो गईं। इनमें 13 सवारियों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


फजलगंज डिपो की बस कानपुर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। बस को मैनपुरी के बेवर निवासी वीरपाल सिंह चला रहा था। बस में लगभग 40 सवारियां थीं। रविवार की देर रात करीब 11 बजे जैसे ही बस सिकंदरपुर के ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी आग जा रहे कंटेनर ने साइड से बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे से बस में बैठीं 20 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर को लेकर भाग निकला। रोडवेज बस सीधे सौ शैया अस्पताल पहुंची, जहां यात्रियों का इलाज किया गया। यात्रियों का इलाज कराने के बाद बस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में ग्राम भारतपुर थाना महाराजपुर कानपुर निवासी छद्दो , रायबरेली के ग्राम मधकरपुर निवासी शिवकुमार, कानपुर के सैयदनगर निवासी विकास, दुर्गेश घायल हुए। इसी तरह फतेहपुर के ग्राम सैरपुर निवासी सुनील कुमार , ग्राम बहलोलपुर निवासी सुमन देवी पत्नी विशाल कुमार, ग्राम कसिगवां निवासी शिवनाथ यादव, ग्राम रानीपुर निवासी सुखदेव, बिहार के ग्राम मंगलपुर बाजार निवासी छिरूतशाह घायल हुए।

घायलों में बुलंदशहर के डिबाई निवासी कौशलेंद्र , ग्राम बरनाव निवासी पवन कुमार कुशवाहा, उन्नाव के ग्राम भतांवा निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं। वहीं, मामूली चोट होने के कारण कानपुर के सैयदनगर निवासी हिना पुत्री संतोष व कानपुर के दादा नगर निवासी मनीषा पत्नी मिट्ठूलाल इलाज के लिए अस्पताल नहीं गए और बस में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed