{"_id":"802b48261fe388c0ef502051340396fe","slug":"container-car-carrying-three-injured-in-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के पास शनिवार को कंटेनर ट्रक ने कार के
विज्ञापन
टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कार
सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के तिखवा निवासी अनिल कुमार पुत्र मातादीन
दिवाकर, विपिन पुत्र घसीटेलाल दिवाकर और महेंद्र पुत्र रमेश चंद्र दिवाकर
अपने गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़ घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई थी। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका।