{"_id":"d746c6c61af5d924ead315ecf7cf52e2","slug":"connectivity-has-failed-to-halt-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी फेल होते ठप हुए काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी फेल होते ठप हुए काम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में ओएफसी लाइन में गड़बड़ी आने से बीएसएनएल
विज्ञापन
की कनेक्टिविटी फेल हो गई। ब्राडबैंड, बेसिक फोन और मोबाइल ठप हो गए।
कनेक्टिविटी फेल होने से बैंकों में सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगी रही।
इसके अलावा अन्य दफ्तरों में फीडिंग का कार्य भी प्रभावित हुआ।
गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इंटरनेट और मोबाइल सेवा ठप हो गई। बैंकों में लेनदेन के लिए आए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कनेक्टिविटी न मिलने से बैंक का कामकाज ठप हो गया और बैंक कर्मी बाहर चाय की दुकान पर निकल आए।
इसके अलावा ब्लाक कार्यालय में फीडिंग का काम ठप हो गया। दोपहर दो बजे के करीब नेटवर्क सेवा बहाल हुई। बीएसएनएल के जेटीओ योगेश नरायन ने बताया कि कानपुर में ओएफसी लाइन में आई गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ, जिसे आनन फानन में दुरुस्त कर लिया गया है।