फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress denied the existence of Lord Ram: Swatantradev

कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा : स्वतंत्रदेव

Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress denied the existence of Lord Ram: Swatantradev
पत्रकारों से वार्ता करते करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : पत्रकारों से वार्ता करते करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
कन्नौज। सपा शासन में कांवड़ यात्रा और राम बरात पर प्रतिबंध रहता था तो कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। कांग्रेस भगवान राम को मानती है और न ही उनके अस्तित्व को। भाजपा शासन में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होती है। महाकुंभ में हादसा होने के बाद भी सरकार ने समय पर नियंत्रण कर लिया जबकि विपक्ष मौतों का आंकड़ा मांग रहा है। मौतें छिपाने का आरोप सरासर गलत है। यह बात सर्किट हाउस में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव और अयोध्या के मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। दिव्य कुंभ में विपक्षियों द्वारा मौत का आंकड़ा छिपाने का आरोप सरासर गलत है। यह लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। घटना के बाद भी सरकार ने भीड़ पर नियंत्रण किया। सपा व कांग्रेस सरकार भारत माता की जय, वंदेमातरम कहने पर कार्रवाई करती थी। इन लोगों ने सरदार पटेल, आंबेडकर , अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री का अपमान किया।
विज्ञापन

भाजपा भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। पहले ईद-बकरीद पर 24 घंटे बिजली आती थी और नवरात्र में दो घंटे की बिजली सप्लाई होती थी। भाजपा सरकार में ईद-बकरीद व नवरात्र पर 24 घंटे बिजली आती है। तीन करोड़ गरीबों के मकान बनवाए गए। इसमें किसी को जाति व धर्म पूछकर मकान नहीं दिया गया। वर्ष 2027 तक हर घर जल योजना पूरी हो जाएगी। सभी लोगों को सुबह-शाम पानी मिलेगा। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed