फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Competitions organized on Somnath Swabhiman festival

Kannauj News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Competitions organized on Somnath Swabhiman festival
उमर्दा। कस्बा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रधानाचार्य एनके गुप्ता के निर्देशन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिव पुराण आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की शाहीन ने प्रथम, कक्षा 12 की मैजवी ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की सुहावनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अवंती प्रथम, उपासना द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं काव्य पाठ प्रतियोगिता में कक्षा 12 की सौम्या ने प्रथम, कक्षा 10 की दीक्षा ने द्वितीय और कक्षा 9 की अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुशवाहा, मंजू वर्मा, देवेश गुप्ता सहित स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed