फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Collective copy busted material in physical

भौतिक के प्रैक्टिकल में सामूहिक नकल का भंडाफोड़

Tue, 09 Jan 2018 12:22 AM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 09 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Collective copy busted material in physical
मायादेवी इंटर कालेज में सामूहिक नकल मिलने के बाद डीआईओएस से बात करतीं एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। शिवाजी नगर स्थित मायादेवी इंटर कालेज में इंटर भौतिक विज्ञान के प्रैक्टिकल में सामूहिक नकल का भंडाफोड़ हुआ है। एसडीएम और डीआईओएस की संयुक्त छापेमारी में कालेज की छत पर सामूहिक रूप से छात्र प्रैक्टिकल की कापियां लिखते मिले। एसडीएम व डीआईओएस ने मौके से लिखी हुई 177 कापियां जब्त की हैं। डीआईओएस ने कालेज के प्रधानाचार्य, भौतिक अध्यापक और परीक्षक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 डीआईओएस विमलेश विजयश्री को सोमवार दोपहर सदर एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने शहर के शिवाजी नगर स्थित मायादेवी इंटर कालेज में सामूहिक रूप से नकल होने की सूचना दी। इसके बाद एसडीएम ने डीआईओएस व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर मायादेवी इंटर कालेज में छापा मार दिया। यहां कालेज की छत पर 177 छात्र सामूहिक रूप से नकल करते मिले। जानकारी करने पर पता चला कि ये सभी इंटर के छात्र हैं और इनकी भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा मंगलवार को होने वाली है, लेकिन इन्हें कापियां सोमवार को ही लिखवाई जा रही हैं। नाक के नीचे इतने बड़े पैमाने पर सामूहिक नकल मिलने पर अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल से जब इसके बारे में पूछा तो उन्होंने इसे प्रैक्टिल का रिहर्सल बताया। कहा कि बच्चे प्रयोगात्मक परीक्षा में अक्सर छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, इससे नंबर कम हो जाते हैं। बच्चों की इन्हीं गलतियों को दूर कराने के लिए कापियां लिखाई जा रही थीं। हालांकि प्रधानाचार्य के तर्क से अफसर संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने सभी 177 छात्रों की कापियां जब्त कर लीं। एसडीएम के आदेश पर डीआईओएस ने कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल, भौतिक विज्ञान के टीचर एससी कटियार व परीक्षक अशोक कुमार के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा 1998 परीक्षा अधिनियम की धारा 3/9 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस विमलेश विजयश्री ने पूरे मामले की रिपोर्ट अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद और संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है।  प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल ने बताया कि कालेज में नकल नहीं बल्कि बच्चों को प्रैक्टिकल का रिहर्सल कराया जा रहा था।

 मायादेवी इंटर कालेज में सामूहिक रूप से नकल होते मिली है। नौ जनवरी को होने वाले भौतिक विज्ञान के प्रैक्टिकल की कापियां 8 जनवरी को ही लिखाई जा रही थीं। सभी छात्र कालेज की छत पर सामूहिक रूप से एकत्र होकर कापियां लिखते मिलें। इसमें कालेज का स्टाफ भी इनकी मदद नकल कराने में कर रहा था। डीआईओएस की ओर से प्रधानाचार्य समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

- शालिनी प्रभाकर, उपजिलाधिकारी, सदर।

 डीआईओएस विमलेश विजयश्री की तहरीर पर मायादेवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, भौतिक विज्ञान टीचर व परीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एके सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed