{"_id":"66103e3795d9638524099ced","slug":"co-sadar-will-investigate-the-case-of-assault-on-toll-workers-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111565-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीओ सदर करेंगे टोल कर्मियों से मारपीट मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीओ सदर करेंगे टोल कर्मियों से मारपीट मामले की जांच
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट के टोल प्लाजा कर्मियों से सिपाही ने मारपीट की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एएसपी ने घटना को संज्ञान में लिया है और सिपाही की ड्यूटी दूसरी जगह लगाते हुए मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी।
निकवा कट टोल प्लाजा पर बुधवार रात हुई घटना को लेकर आला अफसर सिपाही को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। एएसपी डाॅ. संसार सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पुलिस गश्त कर रही थी। सिपाही ने तीन लोगों को आते देख रोककर पूछताछ की थी। टोल कर्मी बताने पर छोड़ दिया गया था, लेकिन टोल कर्मियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। सिपाही को वहां से हटा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टोल कर्मी के साथ हुई मारपीट का जिक्र बयान में नहीं किया है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा मैनेजर प्रवीण सिंह ने बताया कि कर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग के आला अफसर लचर रवैया अपना रहे हैं। तहरीर के बाद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और समझौते का दबाव कर्मियों पर बनाया जा रहा है। जबकि वह सिपाही पहले से ही टोल कर्मियों से खुन्नस मानता था। उन्होंने बताया कि होली पर वही सिपाही सिविल ड्रेस में कहीं जा रहा था।
टोल टैक्स को लेकर कर्मियों से विवाद हुआ था। कर्मियों ने आईकार्ड मांगा था। इस पर सिपाही ने देख लेने की धमकी दी थी। उन्होंने पूरे मामले से यूपीडा के नोडल अधिकारी को अवगत करा दिया है। कार्रवाई को लेकर दोबारा थाना प्रभारी से मिलेंगे।