{"_id":"61560e278ebc3e0a0c3bb02e","slug":"cmo-reached-alipore-after-six-deaths-kannauj-news-knp65551333","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मौतों के बाद अलीपुर पहुंचे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मौतों के बाद अलीपुर पहुंचे सीएमओ
विज्ञापन
शिविर में मरीजों को दवाएं वितरित करते चिकित्सक।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख(कन्नौज)। अलीपुर गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। 15 दिन के अंतराल में इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में छह लोगों की जान चली गई। गुरुवार को गांव पहुंचकर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने मृतकों के परिजनों से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान गांव में जगह-जगह गंदगी व जलभराव देख उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधान को बुलाकर साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विकास खंड के अलीपुर गांव में 15 दिन के अंतराल में बुखार से पीड़ित सत्यवती, राधा देवी, गजोधर लाल, उपेंद्र कुमार, शारदा देवी, पूर्व प्रधान मथुरा प्रसाद की मौत हो चुकी है। गांव के हर घर में डेंगू के लक्षणों वाले बुखार से लोग पीड़ित हैं। लगातार हो रहीं मौतों की जानकारी पर गुरुवार को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व डॉ. बृजेश शुक्ला ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ली।
गांव भ्रमण के दौरान जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। कई जगह जलभराव ने दलदल का रूप ले रखा था। सीएमओ ने बताया कि गंदगी और रुके पानी में मच्छर पनपते हैं। यह डेंगू व अन्य बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रधान को बुलाकर गांव में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाएं दीं।