फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CM support increased student Brigeed

सीएम के सपोर्ट से बढ़ी छात्र ब्रिगेेड

Mon, 08 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
CM support increased student Brigeed

छात्र जीवन में पीएसएम कालेज में होने वाले छात्रसंघ

विज्ञापन
चुनाव के दौरान सियासत की ए-बी-सी-डी सीखने वाले युवा दलगत राजनीति में अपना दबदबा बढ़ाते जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपोर्ट से अपनी ताकत में हो रहे इजाफे का अहसास करा दिया है।

जिले की आठ में से दो सीटों पर मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों को टिकट देकर लड़ाया। उमर्दा में असंतोष हुआ तो खुद दखल देकर रूठों को मनाया। नतीजतन दोनों ही छात्रसंघ अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख बन गए। ज्ञात हो कि पहले कन्नौज के सांसद और फिर यूपी के सीएम बने अखिलेश यादव जिले की छात्र राजनीति में निरंतर अपनी दखलंदाजी रखते हैं।

स्थानीय छात्र नेताओं के संरक्षक के तौर उनकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है। पीएसएम कालेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव से ही अखिलेश यादव ने जिले के ज्यादातर युवाओं को सपा से जोड़ा है। छात्रसंघ चुनाव में एक ओर जहां अखिलेश यादव अपना सपोर्ट देते हैं, वहीं दूसरी तरफ संसदीय चुनाव छात्र ब्रिगेड उनके प्रचार में अपनी पूरी ऊर्जा लगाती है।

छात्र संघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कई बार अखिलेश बतौर मुख्य अतिथि बनकर शपथ ग्रहण का चुके हैं। सांसद डिंपल यादव भी छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में आकर छात्र नेताओं की हौसलाफजाई कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से निकटता ने छात्र नेताओं को और भी शक्तिशाली बनाने का काम किया है।

एक दशक पहले सन 2005 में छात्रसंघ अध्यक्ष नवाब सिंह यादव सदर ब्लाक निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनकर सियासी कुर्सी हासिल की थी। वहीं इसी साल छात्र नेता सुब्रत पाठक ने बीजेपी जिलाध्यक्ष बनने के बाद 2010 व 2015 में भाजपा की टिकट पर कन्नौज लोस का चुनाव लड़ा था।

वर्ष 2010 में हुए चुनाव में छात्रनेता नेम सिंह यादव चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य बने। छात्र नेताओं के राजनीति में चमकने का यह सिलसिला अबकी भी जारी रहा। बीते माह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू कटियार की पत्नी शिल्पी कटियार एकतरफा चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

वहीं अब पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रेश यादव उमर्दा के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरपाल यादव उर्फ नीलू यादव सदर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख चुने गए हैं। इस तरह से वर्ष 2016 छात्र नेताओं के लिए शुभ साबित हुआ है। ज्ञात हो कि पीएसएम कालेज बीते दो सालों से प्रदेश का इकलौता कालेज रहा है, जहां छात्रसंघ चुनाव लगातार हुए हैं।

सपा, भाजपा के साथ ही बसपा में भी पीएसएम कालेज में स्टूडेंट पालिटिक्स करने वाले कई छात्र संगठनात्मक ओहदों पर विराजमान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed