{"_id":"6180339e8f88f869a02ba723","slug":"cluster-model-2-0-of-kovid-vaccination-started-now-the-vaccine-will-be-done-till-10-pm-kannauj-news-knp6617922119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण का क्लस्टर मॉडल 2.0 शुरू, अब रात 10 बजे तक लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण का क्लस्टर मॉडल 2.0 शुरू, अब रात 10 बजे तक लगेगा टीका
विज्ञापन
डॉ.गीतम सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोविड टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सोमवार से क्लस्टर मॉडल 2.0 अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत अभी तक टीका नहीं लगवाने वालों और दूसरी खुराक नहीं लेने वालों को घर-घर जाकर चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद छूटे लोगों को टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने सोमवार को बताया कि अभियान के तहत जिला चिकित्सालय कन्नौज और राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में दो शिफ्टों में टीका लगाया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह आठ से सायं चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट चार बजे से रात दस बजे तक चलेगी। सभी ब्लाकाें में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में हर राजस्व गांव में सर्वे टीम लगाई गई है। यह पता करेगी कि अभी कोविड वैक्सीनेशन से कितने लोग वंचित हैं। कितने लोगों ने पहली डोज ले ली। कितने लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है। इन्हें चिह्नित कर टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें लेखपालाें, सचिवाें, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जिला वैक्सीन प्रभारी इरशाद वेग ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 12.26 लाख लोगों को टीका लगना था। करीब 7.50 लाख ने पहली खुराक लगवाई है। तकरीबन 2.57 लाख लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं। जिले में करीब 10.12 लाख लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। क्लस्टर टीकाकरण मॉडल 2.0 में उन पर सबसे अधिक फोकस रहेगा, जिन्होंने अभी तक एक भी खुराक नहीं ली है। इनके बाद दूसरी खुराक न लेने वालों को केंद्रों तक लाया जाएगा। टीकाकरण के लिए चिह्नित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेगा वैक्सीनेशन-डे में टीका लगाने का कार्य पूर्व की भांति चलता रहेगा।