फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   cleanliness campain in Yusufpur

युसुफपुर भगवान में चला सफाई अभियान

Sun, 08 Feb 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 08 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
cleanliness campain in Yusufpur
शहर के मोहल्ला युसुफपुर भगवान में गली के किनारे लगे कूड़े के ऊंचे ढ़ेरो से दिक्कतों का सामना कर रहे नागरिकों ने रविवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन के जरिए कूड़े के ऊंचे ढ़ेरों को हटाया गया। इसके बाद फावड़े, खुरपी व झाड़ू लेकर गली का आवागमन ठीक कराया।
विज्ञापन


मकरंदनगर-कन्नौज मार्ग से मोहल्ले को जाने वाली सड़क की सफाई अभियान में फावड़ा लेकर जुटे विकास का कहना था कि गली के किनारे लगे कूड़े के ढेरों से गली सकरी हो गई थी। कई बार शिकायत पर भी पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर मोहल्ले वासियों ने खुद पहल की।
विज्ञापन


अश्वनी का कहना था कि मोहल्ले वासियों ने चंदा कर 1450 रुपये जमा किए और करीब दो घंटे में जेसीबी के जरिए कूड़े के ढ़ेरों को हटवाया। अभियान में जुटे अभिषेक ने बताया कि कई माह से समस्या से जूझना पड़ रहा था। सफाई कर्मचारी भी गली में झाड़ू लगाकर औपचारिकता पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अवकाश के चलते सभी लोगों ने गली की सफाई में अपना योगदान देने पर सहमति जताई। मोहल्ले वासियों ने गली में एक कूड़ादान रखवाए जाने की मांग उठाई ताकि आते-जाते लोग इसका इस्तेमाल करें और गली को साफ सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान दें। उधर नगर पालिका के जेई आकाशदीप का कहना है कि उक्त कूड़े के ढेर गली में डंप किए जाने से लगे थे। सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए नागरिकों को जागरूक होना भी जरूरी है। पालिका प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। जल्द ही गली में कूड़ेदान रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed