फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Class 1 student crushed by tractor, family members in uproar

Kannauj News: कक्षा एक के छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, परिजनों का हंगामा

Thu, 18 Jul 2024 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Class 1 student crushed by tractor, family members in uproar
छिबरामऊ। मौरंग भरने के लिए बैक कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने कोचिंग पढ़कर घर जा रहे कक्षा एक के छात्र को रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। अफसरों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम दीपकपुर रोड स्थित नायकनगर निवासी बलवीर सिंह नायक का पुत्र सौरभ (6) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। बुधवार को वह मुहर्रम का अवकाश होने के कारण वह सुबह आठ बजे ग्राम दीपकपुर में कोचिंग गया था। 10 बजे लौट रहा था। तभी ग्राम टीका नगला निवासी जीतू ट्रैक्टर लेकर नायकपुर गांव के एक खाली प्लाॅट में डंप मौरंग को भरने आया था। ट्रैक्टर को बैक करते समय सौरभ ट्रैक्टर व ट्राॅली के बीच फंस गया।
विज्ञापन

चालक जब तक कुछ समझ पाता सौरभ ट्रैक्टर के साथ कुछ दूर तक घिसटता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। भीड़ ने चालक काे पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर मां पिंकी परिजनों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और हंगामा किया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ ओमकार नाथ शर्मा व तहसीलदार अभिनव वर्मा भी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट...

अस्पताल में भी पुलिस से नोकझोंक

सौरभ का शव जैसे ही सौ शैया अस्पताल पहुंचा, पीछे से परिवार की महिलाएं व कई युवक वहां पहुंच गए। शव को इमरजेंसी वार्ड के अंदर ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। चौकी इंचार्ज दयाशंकर पांडेय से नोकझोंक हुई। चौकी इंचार्ज ने आक्रोशित भीड़ को समझा कि जब तक चिकित्सक बच्चे को मृत घोषित नहीं करेंगे, तब तक अग्रिम कार्रवाई नहीं की जा सकती।


इनसेट...

ट्रैक्टर में आग लगाने का किया प्रयास

हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मौके पर खड़े ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास किया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। भीड़ ने ट्रैक्टर को मौके से नहीं हटने दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड भी बुलवा दी। अफसरों के समझाने के बाद जब भीड़ का गुस्सा शांत हुआ, तब पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवाया।


इनसेट....

दो लोगों को हिरासत में लिया

छिबरामऊ कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक जीतू व मौरंग मालिक अखिलेश को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



इनसेट...

बेटे का चेहरा भी नहीं देख सका पिता

मृतक सौरभ के पिता बलवीर सिंह नायक परिवार के साथ एक साल पहले शाहदुल्लानगर में मजदूरी करने गए थे। कुछ माह पहले पत्नी व बच्चों का गांव भेज दिया और खुद वहीं रुक गए। हादसे में बेटे की मौत के बाद शव की अंत्येष्टि के समय तक पीड़ित पिता गांव वापस नहीं लौट पाया था। इसके चलते वह अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed