{"_id":"5ef2483a8ebc3e42bd4d9b83","slug":"chori-kannauj-news-knp567214255","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। थानाक्षेत्र के मझिवां गांव में चोरों ने भाजपा नेता के मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर नगदी व जेवर पार कर दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सोमवार देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था। तब चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
ग्राम मझिगवां निवासी शैलेंद्र सिंह बैस उर्फ चुन्नू पुत्र स्व. छोटे सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष है। सोमवार रात किसी समय चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी और कमरे में पहुंच गए। कमरे में रखी अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवरात ले गए। सुबह जब परिजन उठे और कमरा अंदर से बंद पाया तो शक हुआ।
जिस पर घर के पीछे गए तो सेंध लगी देखी। बाद में सरिया की मदद से गेट खोला और अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से आदि के ताले टूटे हुए थे। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। लेंटर पड़ने के लिए ढाई लाख रुपये रखे थे। जो चोर ले गए। इसके अलावा एक सोने का हार, छह सोने की अंगूठी, एक जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, टॉप्स व कुंडल, दो जोड़ी पायल, ट्रैक्टर की आरसी व बीमा के अभिलेख भी चले गए।
बताया कि गर्मी के चलते वह परिवार समेत आंगन व बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाई, जिस कारण किसी को भनक नहीं लगी। वहीं मौके से एक तमंचा भी मिला है। परिजनों ने बताया कि चोर मौके पर इसे भूल गए हैं।

कमरे में मिला तमंचा।- फोटो : CHIBRAMAU