फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   children spread the magic of music

बच्चाें ने बिखेरा सुरों का जादू

Thu, 12 Feb 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Thu, 12 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
children spread the magic of music
क्षेत्र के गांव उदैतापुर स्थित बिट्टी देवी इंटर कालेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


विद्यालय की छात्रा स्वाती दिवाकर, अनुराधा सिंह, ईशुका सिंह, सिंधु, तन्या पांडेय व अंशिका कनौजिया ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अभिभावकों व अतिथियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कक्षा पांच के छात्र शिवम व छात्रा नैंसी ने कविता सुनाई।
विज्ञापन


ढोल बाजे गीत पर कक्षा 11 की छात्रा अनुराधा ने जमकर नृत्य किया। कभी अलविदा न कहना गीत सुनाकर गुलाम वारिस ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान विगत वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर विदाई दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अभिभावक राजेंद्र सिंह भदौरिया, ज्ञानेश सिंह, कृष्ण मुरारी, धनश्याम सिंह, गुरूबचन सिंह, विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष रामबाबू सिंह तोमर, प्रधानाचार्य ममता सिंह के अलावा टीचर व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed