फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children of the voters will get free books

वोट डालने वालों के बच्चों को मुफ्त मिलेंगी किताबें

Fri, 12 Apr 2019 11:54 PM IST
kananuj Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 12 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Children of the voters will get free books
आशीष मिश्रा बनाए गए रजिस्टर व शपथपत्र को दिखाते हुए। - फोटो : amarujala
वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। वर्ष 2014 में आम चुनाव में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में 61 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार ज्यादा मतदान के लिए एक अनूठी पहल भी है। प्राथमिक विद्यालय सरायप्रताप के प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा ने बच्चों को नारा दिया है, पापा करो मतदान, हमें मिलेगा नि:शुल्क विद्या ज्ञान। वोट डालने वाले अभिभावकों की तर्जनी पर स्याही का निशान दिखाने पर बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी, किताबें और कपड़े मिलेंगे।
विज्ञापन


 प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से 29 अप्रैल को मतदान करने का शपथ पत्र भी भरवाया है। मतदान के बाद अभिभावक अपने हाथ की तर्जनी में लगी अमिट स्याही को विद्यालय में चेक कराएंगे। अमिट स्याही लगी होने पर उस अभिभावक के छात्र को मुफ्त स्टेशनरी, किताबें और कपड़े दिए जाएंगे। प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों से शपथपत्र भरवाकर जमा कर लिए गए हैं। यह सामान वह अपने निजी खर्च से बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। छात्रों को कॉपी, स्टेशनरी, आर्ट बुक, सामान्य ज्ञान की किताबें, पैजामी, गर्म टोपा, पानी की बोतल, टाई, बेल्ट, आई कार्ड दिए जाएंगे। प्रधानाध्यापक के साथ इस कार्य में सहायक अध्यापक पंकज भदौरिया, वरुणा दुबे, अल्का यादव का भी विशेष सहयोग है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि निरंतर कुछ नया करने वाले शिक्षकों को मतदाता जागरुकता अभियान व शारदा अभियान के तहत सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



स्वीप के तहत लागू की गई पहल
 इस पहल को स्वीप प्रभारी व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने जिले के समस्त परिषदीय व प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया है। करीब छह हजार शपथ पत्र छपवाए गए हैं। यह शपथ पत्र सभी शिक्षकों को दिए जा रहे हैं। शिक्षक 29 अप्रैल को मतदान करने की स्वयं व अपने मिलने वाले आठ लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाएंगे। इस पहल से मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



81 न्याय पंचायतों की टीमें रंगोली सजाएंगी
 मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट में 16 अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 81 न्याय पंचायतों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। मतदाता जागरुकता की रंगोली सजाएंगी। रंगोली सजाने के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल का भी गठन किया जा रहा है। जीतने वाली टीमों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed