फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children made Kanha, decorated floats

कान्हा बने बच्चे और सजाई झांकियां

Fri, 04 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Fri, 04 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Children made Kanha, decorated floats
भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की एक ओर जहां घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में साज-सज्जा और झांकी बनाओ प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने कृष्ण कन्हैया केवेश में सजकर सभी को मोहित किया।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर कानूनगोयान में कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रभव वैश्य, अथर्व सिंह, उत्कर्ष पाल, कार्तिक वर्मा, शिवानी, राधिका, अराधना शुक्ला, दिव्यांशी वैश्य, ईशांत को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने सभी को पुरस्कार  वितरित किए।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, अमृता सिंह, आरती तिवारी, शालिनी सक्सेना, सैफाली गुप्ता मौजूद रहीं। सरस्वती शिशु मंदिर पकरिया टोला में श्री राधा कृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्त, सुभाष पाल व विवेक भारद्वाज रहे। राधा के रुप में आर्या पटेल, काव्या द्विवेदी, अक्षिता ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कृष्ण के रूप में समर्थ गुप्ता, राजवीर, अक्षरा द्विवेदी, देव गुप्ता प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। तिर्वा रोड स्थित शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकाडमी में छात्रों ने पूरी लगन के साथ विद्यालय में झांकी सजाई। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर सभी का मन मोहा। बाद में स्थान पाने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने पुरस्कृत किया। केबीएस शिक्षा सदन में शिक्षक दिवस व राधा-कृष्ण साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।


इसमें छात्रों ने टीचर दिवस के मौके पर अपने गुरुजनों को उपहार भेंट किए। इसके अलावा तमाम नन्हें-मुन्ने छात्रों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में निर्णायक मंडल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान घोषित किया। प्रधानाचार्य मधू बघेल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में कुछ करने की जिज्ञासाएं बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed