फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child's body found in submersible pit

सबमर्सिबल के गड्ढे में मिला बालक का शव

Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Child's body found in submersible pit
आशीष (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी(कन्नौज)। शुक्रवार की शाम से लापता बालक का शव गांव के बाहर खेत में लगे सबमर्सिबल के गड्ढे में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन

सकरावा चौकी इलाके के ग्राम बझेड़ी निवासी रामवीर कठेरिया का बेटा आशीष उर्फ भानू (10) शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गया था। शनिवार को रामवीर की सूचना पर चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने तैराकों को बुलाकर अरिंद नदी में सर्च आपरेशन चलाया। आशीष का पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम गांव के बच्चे जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। इन्होंने सत्यप्रकाश कठेरिया के खेत में लगे सबमर्सिबल के गड्ढे में आशीष का शव उतराते देखा। परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मां सरला देवी शव को देख बेसुध हो गईं। नाक से खून निकलने के निशान होने से परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों से पूछताछ की गई। शाम होने से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन

तीन बहनों में इकलौता था आशीष
रामवीर खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीन बेटियां रंजना, हेमा, प्रिया हैं। आशीष इकलौता बेटा था। आशीष का शव मिलने के बाद सभी रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed