फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav in Kannauj

आपस में लड़ने के बजाय विरोधियों का मुकाबला करें - अखिलेश

Wed, 13 Apr 2016 12:03 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 13 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Akhilesh Yadav in Kannauj
दूध डेरी का बटन दबाकर शिलान्यास करते सीएम अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव व कैबिनेट मंत्री आजम खां। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपस में लड़ने के बजाय विरोधियों का मुकाबला करें। चुनाव में दो ढाई सौ दिन बचे हैं। ऐसे में एक-एक पल अहम है। वह मंगलवार को केके इंटर कालेज में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार बताए कि उसने अब तक यूपी के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि मेट्रो, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस आदि से यूपी की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। पूरे देश में एक्सप्रेस वे इतनी अच्छी सड़क कहीं नहीं बनी होगी। वहीं एक भी किसान ने जमीन देते वक्त विरोध नहीं किया। किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए पानी दिया। केंद्र सरकार तो समय से पेंशन तक नहीं दे पा रही।
विज्ञापन


कई लोगों को मरने के बाद पेंशन मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्मार्ट विलेज व डिजिटल इंडिया की केवल बातें करते हैं जबकि सपा आगे बढ़ने के लिए लैपटाप बांटकर काम रही है। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के किनारे आलू मंडी बन रही है। अन्य जिलों में भी मंडियां बनेंगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने  डेयरी प्लांट, परफ्यूम पार्क सहित 1165 करोड़ रुपये लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। वहीं 3432 लाभार्थियों को लैपटाप, कन्या विद्या धन, लोहिया आवास चेक समेत अन्य योजनाओं से लाभांवित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed