{"_id":"5fc28e078ebc3e9bb604f2a6","slug":"chhaatra-se-chhedakhaanee-karane-par-parijanon-ne-shohade-ko-peeta-kannauj-news-knp5968979200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी करने पर परिजनों ने शोहदे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी करने पर परिजनों ने शोहदे को पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ शोहदे ने छेड़खानी कर दी। जानकारी पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने शोहदे को पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व युवक और छात्रा के परिजन चले गए। शोहदे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है।
शनिवार शाम छात्रा कोचिंग से आ रही थी। इंदरगढ़ कस्बे के मुख्य चौराहे पर पीछा करते हुए आ रहे युवक ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने फोन कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए। इन्होंने छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ कर चौराहे पर पीटना शुरू कर दिया। इससे भीड़ जमा हो गई। इस दौरान छेड़खानी करने वाले युवक ने छात्रा के पैर छूकर माफी मांग ली। इसके बाद परिजनों ने उसे छोड़ दिया। सरेआम युवक की पिटाई की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। इससे पहले सभी लोग जा चुके थे।
थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।