फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cheated of Rs 1.10 lakh by threatening to make the video viral

Kannauj News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1.10 लाख रुपये ठगे

Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.10 lakh by threatening to make the video viral
कन्नौज। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 1.10 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार निवासी रामजी अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो काॅल आई। उसमें आपत्तिजनक हरकत देखकर उन्होंने काॅल को काट दिया। शुक्रवार की रात एक दूसरे नंबर से उनके पास काॅल आई। काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय सीआईडी इंस्पेक्टर विजिलेंस के रूप में देते हुए वीडियो वायरल होने की बात कही। उसने इंद्रजीत नाम के व्यक्ति का नंबर देते हुए बात करने को कहा। कहा कि जब इंद्रजीत सिंह से बात की तो वह धमकाने लगा और खाते में भेजने को कहा। डर के चलते उसने 41 हजार रुपये खाते में आरटीजीएस कर दिए। उसके बाद ठगों ने 69 हजार दोबारा खाता में डलवा लिए। जब ठगों ने तीसरी बार 40 हजार रुपये की मांग तो पीड़ित ने अपने बेटे को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed