फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chaos created as soon as the dead body of the doctor's daughter arrived

Kannauj News: डॉक्टर बिटिया का शव आते ही मचा कोहराम

Fri, 16 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 16 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chaos created as soon as the dead body of the doctor's daughter arrived
छिबरामऊ। गाजियाबाद के मोदी नगर में बीएएमएस कर रही नगर की बिटिया की वहां मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उसका शव जैसे ही जनता कॉलेज के पास स्थित आवास पर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर बिटिया के पिता के कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त हैं। जानकारी होने पर आढ़तियों ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त किए हैं। उन्होंने पुत्री लक्ष्मी को बीएएमएस के लिए गाजियाबाद भेजा था। उसका अंतिम सेमेस्टर था। चिकित्सा सेवा में आगे जाने की ललक के चलते लक्ष्मी ने पिछले दिनों हुई नीट प्रवेश परीक्षा भी दी थी, इसमें उसे सरकारी कॉलेज मिला था। परिजन उसकी सफलता से खुशी में डूबे हुए थे। गुरुवार की रात उसकी मौत की जानकारी होने पर परिजनों की खुशियां काफूर हो गईं। घर में मौत छा गया। परिजन गाजियाबाद पहुंच गए। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव यहां लेकर पहुंचे। जैसे ही उसका शव यहां पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला समेत आसपास के लोगों भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए धर्मेंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन

-----------------
कृषि मंडी में हुई शोकसभा
कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ला आलू व्यापारी संघ ने डॉक्टर बिटिया के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष पीयूष गुप्ता उर्फ प्रीतू, मीडिया प्रभारी पंकज प्रसाद दुबे, मनोज गुप्ता, रामरतन, अरविंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सुनियोजित ढंग से की गई बेटी की हत्या
डॉक्टर बिटिया के पिता धर्मेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी बेटी के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जब वह गाजियाबाद पहुंचे और बेटी का शव देखा, शरीर पर चोटों के निशान थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम करवा दिया है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed