फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaalak ko nasheela padaarth khilaakar traiktar loota

चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूटा

Fri, 25 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
chaalak ko nasheela padaarth khilaakar traiktar loota
तिर्वा (कन्नौज)। चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत करने के बाद भाड़े पर बुक किए ट्रैक्टर को लुटेरे ले गए। चालक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के विधईपुर्वा गांव के आशाराम ने पांच साल पहले ट्रैक्टर लिया था। वह इसे चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। गुरुवार की दोपहर दरवाजे पर दो लोग आए। इन्होंने सहार (औरैया) के लिए भाड़े पर ट्रैक्टर बुक किया। इससे आशाराम इनके साथ ट्रैक्टर लेकर निकले। शाम को वापस न आने पर पत्नी गुड्डी देवी ने फोन किया। मोबाइल बंद मिला। इससे अनहोनी की शंका होने लगी। परिजन आशाराम की खोज में जुट गए। शुक्रवार की सुबह आशाराम को अचेत अवस्था में एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि पति की खोज करते हुए परिजन बिधूना तक पहुंच गए थे। यहां थाने से सूचना मिली कि एक युवक अचेत मिला था। उसे मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया है। यहां पति अचेत अवस्था में मिले। मोबाइल पास में नहीं था। पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूटने का अंदेशा है। परिजन युवक के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। इससे कि घटना के बारे में पता लगाया जा सके। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र से गायब हुआ। आशाराम वहीं अचेत अवस्था में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed