{"_id":"63430b306662f54dfe1fb382","slug":"ceiling-land-banned-raja-s-land-selling-kannauj-news-knp722424485","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग की जमीन पर रोक, बेच रहे राजा की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग की जमीन पर रोक, बेच रहे राजा की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सीलिंग का मुकदमा विचाराधीन होने और जमीन बिक्री पर रोक के बाद भी तीसरे पक्ष को भूमि बिक्री की जा रही है। इसको लेकर एसडीएम ने रजवाड़ा खानदान से जुड़े प्रताप भवन दुर्गानगर निवासी और हाल पता हाउस-10 फैजाबाद रोड लखनऊ के देवेश्वर नारायण सिंह को नोटिस जारी किया है।
एसडीएम तिर्वा उमाकांत तिवारी ने बताया कि सीलिंग का वाद विचाराधीन होने और राजकीय संपत्ति घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। तीन जून 2008 को एसडीएम न्यायालय ने तीसरे पक्ष को जमीन बिक्री पर रोक लगा दी थी। उसके बाद भी भूमि बिक्री हो रही है। एसडीएम ने नोटिस में कहा है कि राजकीय न्यायिक आदेशों की अवहेलना हो रही है। यह कृत्य भू-माफिया व अपराधिक प्रवृत्ति का है। दूसरी ओर 23 जुलाई 2021 को नायब तहसीलदार की ओर से सुरजीत बनाम कृष्ण कुमार का आदेश भी छह अक्तूबर 2022 को एसडीएम ने निरस्त कर दिया। इसमें हवाला दिया है कि जमीन के दाखिल-खारिज व बिक्री पर रोक चल रही है। उधर, एसडीएम उमाकांत तिवारी का कहना है कि तीन दिन का समय दिया गया था। अब तक जवाब नहीं आया है। गलत काम हो रहा है, इस वजह से नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया।