फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CDO heard the problem

चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

Fri, 02 Jan 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 02 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
CDO heard the problem
विकास खंड तालग्राम के गांव भवानी सराय को मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने गोद लिया है। शुक्रवार को इस गांव में चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामाीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सीडीओ के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल आदि अफसरों ने प्राइमरी पाठशाला में चौपाल लगाई। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीता देवी से गांव में कुपोषण का शिकार बच्चों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


पता चला कि दो बच्चे कुपोषित हैं। इस सीडीओ ने दोनों बच्चों के पिता को बुलाकर सोमवार को जिला अस्पताल में उपचार दिलाने के निर्देश दिए। कार्यकत्री ने भुगतान न आने पर हाटकुक्ड योजना बंद होने की शिकायत की। इस पर प्रभारी सीडीपीओ रामबेटी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिदायत दी कि तत्काल इन बिल बनाकर इन लोगों का भुगतान करा दें। दोबारा समस्या आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुछ ग्रामीणों ने समाजवादी पेंशन योजना में नाम कट जाने की शिकायत की। सुरेश, आदेश, कमालुद्दीन, सहदेव, प्रमोद, राम आसरे आदि ग्रामीणों ने बीपीएल सूची में गरीब होते हुए भी नाम न शामिल करने की शिकायत की।

कृपांती ने बीपीएल कार्ड होते हुए भी कोई सरकारी योजना का लाभ न मिलने की बात कही। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने प्रधान को निर्देश दिए कि गांव में 60 साल के जितने भी वृद्ध, विधवाएं, विकलांग हैं, उन सभी के पेंशन फार्म भरवाकर व सूची बनाकर कार्यालय में भिजवाएं।


सीडीओ ने बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत कैंप लगाकर बच्चों का उपचार कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रधान प्रभा देवी को अधिक से अधिक विकास कार्य कराने के लिए  प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान पति महेश पटेल, आशा मीरा देवी व संगीता देवी, सहायिका आरती आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed