फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CBSE exam from tomorrow at three centers

कन्नौज: तीन केंद्रों पर कल से सीबीएसई परीक्षा

Sat, 18 Feb 2023 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 18 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
CBSE exam from tomorrow at three centers
कन्नौज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं पर जनपद में 20 फरवरी को पहला पेपर होगा।विषय के हिसाब से अलग-अलग जिलों में परीक्षाएं चल रहीं हैं। जनपद के 16 विद्यालयों के कुल 2179 परीक्षार्थी तीन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी के प्रधानाचार्य डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए जिले में प्रभारी उनको ही बनाया गया है। वैसे इटावा के डॉ. आनंद मुनि इटावा, फर्रुखाबाद व कन्नौज के विद्यालयों में होने वाली परीक्षाओं की मॉनीटरिंग करेंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर शनिवार को ऑनलाइन बैठक भी हुई है। इससे पहले भी एक बैठक हो चुकी है। इसमें परीक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्र एसबीआई की निर्धारित शाखाओं से मिलेंगे। परीक्षा होने के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाएं डाक से दिल्ली भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी से हिन्दी विषय के प्रश्न पत्र के साथ परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हाईस्कूल में 1227 और इंटरमीडिएट में 952 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र
जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय में छह अन्य स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। जेपी स्कूल में सात विद्यालयों और सेंट जेवियर्स में तीन स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुछ विषयों के लिए समय दो घंटे का ही रहेगा। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम भारद्वाज ने इस बाबत पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed