फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cashiers will count by wearing gloves

दस्ताने पहनकर कैशियर गिनेंगे नोट

Thu, 19 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cashiers will count by wearing gloves
एचडीएफसी बैंक में मास्क लगाकर काम करते कर्मचारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सहित सभी विभागों ने अपनी कार्यशैली में बदलाव कर लिया है। सबसे ज्यादा सुरक्षात्मक रवैया बैंकों में अपनाया जा रहा है। यहां आने वाले ग्राहकों के हाथ धुलवाने के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है। कैशियर दस्ताने पहन कर नोट गिन रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया के अंदर मुख्य गेट से दस या पंद्रह लोगों को एक बार में प्रवेश की अनुमति है। कैशियर को दस्ताने पहनकर पैसों का लेनदेन करने के लिए कहा गया है। ग्राहकों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक में सभी कर्मचारियों को मास्क मुहैया करवाए गए हैं। कर्मचारी ग्राहकों से दूरी बनाकर कार्य कर रहे हैं। बैंक में फिनायल से सफाई कराई गई है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आंतरिक सर्कुलर जारी किया गया है। नोट गिनने के अलावा अन्य काम निपटाने के बाद अंगुली मुंह, नाक, आंख कान से दूर रखने के निर्देश जारी हो चुके हैं। सैनिटाइजर, डेटॉल व पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कर्मचारियों व ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी नहीं है। यहां एक कर्मी ने निजी खर्चे से सैनिटाइजर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed