फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case of inmate's death in district jail reaches Human Rights Commission

Kannauj News: जिला जेल में बंदी की मौत का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case of inmate's death in district jail reaches Human Rights Commission
कन्नौज। जिला कारागार अनौगी में बंद 76 वर्षीय बंदी सुरेश सिंह ठाकुर की मौत का मामला उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला जेल अनौगी में बंद सुरेश सिंह ठाकुर की मौत चार अक्तूबर 2026 को कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई थी। बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला जेल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। इस मामले में दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जेल में बंद वृद्ध बंदी को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा न मिलने और हिरासत के दौरान मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार नौ अक्तूबर 2026 को शिकायत जिलाधिकारी को प्रेषित की गई। आयोग ने जिलाधिकारी से छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed