फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case filed for anarchy by entering BSP office

Kannauj News: बसपा कार्यालय में घुसकर अराजकता पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 May 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 02 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed for anarchy by entering BSP office
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव में आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। आरोप है कि शहर के नसरापुर में बसपा के चुनाव कार्यालय में दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने वहां की तलाशी ली। मौजूद लोगों से मारपीट की। वहां लगे सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए। बसपा कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज निवासी बसपा कार्यकर्ता हाजी इस्माइल खां की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। उसके मुताबिक शनिवार की रात वह कन्नौज नगर पालिका के नसरापुर स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय पर मौजूद था। रात 11 बजे के बाद दो लग्जरी गाड़ियों से कुछ लोग पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से अभद्रता करने लगे। उन्हें धमकाते हुए वहां की तलाशी लेने लगे। टोकने पर मौजूद कार्यकर्ताओं अमर सिंह, चौकीदार राजेश व कैलाश को धमकी दी और वहां दिखाई न देने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उठा ले गए। इससे कार्यकर्ता दहशत में आ गए। इस्माइल खां की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed