{"_id":"6626d6af81f65886270d9ec6","slug":"car-burst-into-flames-passengers-narrowly-escaped-kannauj-news-c-214-1-knj1003-112275-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सवार
Tue, 23 Apr 2024 02:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
विशुनगढ़। बेटी का तेल चढ़ाकर लौटते समय कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख कार में बैठी महिलाओं ने नीचे उतरकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई, तब तक कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
छिबरामऊ के मोहल्ला सराय गूजरमल नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव मूल रूप से विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर के रहने वाले हैं। 24 अप्रैल को उनकी बेटी नीतू की बारात आनी है। शादी की रस्मों के तहत सोमवार को घर की पांच महिलाएं पैतृक गांव स्थित मंदिर में तेल चढ़ाने के लिए कार से गई थीं। पूजन के बाद सभी महिलाएं छिबरामऊ लौट रही थी।
कार गांव से बाहर निकल भी नहीं पाई थी कि शार्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। धुआं निकलता देख चालक समेत महिलाओं में खलबली मच गई। आनन-फानन में कार से निकलकर सवारों ने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस बीच सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझाई।